HomeNationalदरऊ में विकास कार्यों की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्मित...

दरऊ में विकास कार्यों की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड़ ने नवनिर्मित प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन

Date:

किच्छा। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में विकास कार्यों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधायक निधि से कुल 25 लाख 52 हजार रुपये की लागत से कराए गए चार विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

May be an image of motorcycle, monument and text

लोकार्पित किए गए विकास कार्यों में 11.02 लाख रुपये की लागत से निर्मित मरहूम हाजी मोहम्मद सरवत यार खान द्वार, 4.50 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान में सीसी सड़क, पांच लाख रुपये से मजार मंडिया में टीनशेड एवं फर्श निर्माण तथा पांच लाख रुपये की लागत से आंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण शामिल है।

बिना भेदभाव सभी गांवों में हो रहा विकास: तिलक राज बेहड़

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास और भाईचारे की राजनीति में विश्वास रखती है। सभी धर्मों और समाजों को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है। हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों को समान रूप से विकास का लाभ मिलना चाहिए।

May be an image of one or more people and text

विधायक ने क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सैजना में 21 लाख रुपये की लागत से कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा किच्छा-दरऊ चौक से ग्राम दरऊ तक करीब आठ किलोमीटर सड़क के सुधार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से जल्द शुरू कराया जाएगा।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

कार्यक्रम के दौरान विधायक बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

May be an image of one or more people and text

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सरवर यार खान, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी, मेजर सिंह, दर्शन कोली, गुड्डू तिवारी, नासिर खान, विजय यादव, फजील खान, सादाब, कामरान खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest stories

उम्र महज 23 साल, साइबर ठगी 80 लाख की! पुलिस के जाल में फंसा शातिर आरोपी

रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने साइबर...

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने दिया इस्तीफ़ा

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रेकिंग: यूपी में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी, 15 जिलों में स्कूल बंद करने के निर्देश

यूपी मौसम अलर्ट: IMD ने 15 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एहतियातन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।