TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

uttarakhand: रुद्रपुर में फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात एक फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में देर रात एक फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भगवत सिंह राणा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से रानीखेत निवासी भगवत सिंह राणा अपनी पत्नी कविता देवी और दो बच्चों के साथ शांति विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। वह क्षेत्र की एक फैक्ट्री
में काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। देर रात कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर
कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवत सिंह राणा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
  • भगवत सिंह राणा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
  • फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।