TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर स्मार्ट मीटर विवाद: पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे, बोले — “पहले भाजपा पदाधिकारियों के घर लगें स्मार्ट मीटर, फिर...

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 8 में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध देखने को मिला।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 8 में स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध देखने को मिला। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
टीम क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी, जहां कई महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि उन्हें पर्याप्त जानकारी दिए बिना और दबाव बनाकर मीटर लगाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तत्काल मौके पर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता
की। उन्होंने अधिकारियों को फिलहाल मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने के निर्देश देते हुए टीम को वापस भेज दिया। इस दौरान ठुकराल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों के यहां इसे लागू किया जाना चाहिए, ताकि जनता में विश्वास कायम हो सके। उन्होंने
स्पष्ट किया कि जब तक आमजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनता की सहमति और जागरूकता के बिना किसी भी योजना को लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की।
  • पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जनता की सहमति और जागरूकता के बिना किसी भी योजना को लागू करना उचित नहीं है।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आमजन संतुष्ट नहीं होते, तब तक इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।