HomeUdhamSinghNagarपूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर की मस्जिद और बाल्मीकि कॉलोनी में...

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर की मस्जिद और बाल्मीकि कॉलोनी में लोगों से की मुलाकात, उजड़ने नहीं देने का दिलाया भरोसा…

Date:

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर स्थित मस्जिद कॉलोनी एवं बाल्मीकि कॉलोनी पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर उन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हाल ही में खटीमा दौरे के दौरान उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को कॉलोनीवासियों की समस्याओं और उनकी चिंताओं से अवगत कराया गया है, जिस पर सकारात्मक संवाद हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों के प्रति संवेदनशील है और किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं एवं मांगें पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। क्षेत्रवासियों ने उनकी पहल का स्वागत करते हुए समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।

Latest stories

ऊधमसिंह नगर: रेस्टोरेंट में घुसा रॉकेट, तीन हटों में लगी आग, मकान भी आया चपेट में

काशीपुर: दिवाली की रात काशीपुर क्षेत्र में आतिशबाजी के...

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...