TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर की मस्जिद और बाल्मीकि कॉलोनी में लोगों से की मुलाकात, उजड़ने नहीं देने का दिलाया भरोसा...

मुख्य समाचार: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर स्थित मस्जिद कॉलोनी एवं बाल्मीकि कॉलोनी पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर उन्हें उजड़ने नहीं दिया जाएगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
किच्छा (एजेंसी)। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर स्थित मस्जिद कॉलोनी एवं बाल्मीकि कॉलोनी पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर उन्हें उजड़ने नहीं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिया जाएगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हाल ही में खटीमा दौरे के दौरान उनकी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि
मुख्यमंत्री को कॉलोनीवासियों की समस्याओं और उनकी चिंताओं से अवगत कराया गया है, जिस पर सकारात्मक संवाद हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता के हितों के प्रति संवेदनशील है और किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से
संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं एवं मांगें पूर्व विधायक के समक्ष रखीं। क्षेत्रवासियों ने उनकी पहल का स्वागत करते हुए समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • क्षेत्रवासियों ने उनकी पहल का स्वागत करते हुए समस्या के समाधान की उम्मीद जताई।
  • बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं एवं मांगें पूर्व विधायक के समक्ष रखीं।
  • पूर्व विधायक ने क्षेत्रवासियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।