HomeNationalशहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव...

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

Date:

सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत ग्राम सभा शहदौरा में विभिन्न आंतरिक मार्गों एवं वन चेक पोस्ट मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर कुल ₹95.73 लाख की लागत व्यय की जाएगी।

May be an image of dais and text

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित होने वाली इन सड़कों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन को पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

May be an image of one or more people and text that says "ग्राम सभा शहदौरा में सड़कों का शिलान्याश समारोह में सुरव्य अतिथि नेट मंत्री उत्तराखण्ड सर बह्गण ननीय जन नाधक ਕੈਮ बहुगुणा उत्तरी उत्तराड्ाण्ड सत्क"

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की किरण को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र की जनता से संवाद भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के चेहरे पर विकास के प्रति विश्वास और संतोष ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

May be an image of one or more people and temple

इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest stories

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...