TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

शहदौरा में ₹95.73 लाख की सड़कों का शिलान्यास, सौरभ बहुगुणा बोले—हर गांव तक पहुंचेगा विकास का लाभ

मुख्य समाचार: सितारगंज।
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत ग्राम सभा शहदौरा में विभिन्न आंतरिक मार्गों एवं वन चेक पोस्ट मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
किच्छा (एजेंसी)। सितारगंज। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत ग्राम सभा शहदौरा में विभिन्न आंतरिक मार्गों एवं वन चेक पोस्ट मार्ग के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों पर कुल ₹95.73 लाख की
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लागत व्यय की जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा निर्मित होने वाली इन सड़कों से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन को पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। उन्होंने
कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की किरण को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने
क्षेत्र की जनता से संवाद भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के चेहरे पर विकास के प्रति विश्वास और संतोष ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
  • उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के चेहरे पर विकास के प्रति विश्वास और संतोष ही उन्हें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
  • कार्यक्रम के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र की जनता से संवाद भी किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।