HomeNationalउत्तराखंड में पूर्व विधायक के होटल के मैनेजर पर एफआईआर, जांच शुरू

उत्तराखंड में पूर्व विधायक के होटल के मैनेजर पर एफआईआर, जांच शुरू

Date:

हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। साथ ही उस पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

How to come up with compelling arguments for your clients in court?

पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर, गली नंबर छह निवासी सोमिल चौधरी ने तहरीर दी है। शिकायत में बताया गया है कि उनके ससुर सुरेश राठौर के होटल ‘रानीपुर राजवाड़ा’ में देवेश शर्मा को मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था। शुरुआती दौर में उसने संतोषजनक कार्य कर विश्वास अर्जित किया, जिसके बाद उसे होटल के बैंक खाते, चेकबुक और डेबिट कार्ड की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

आरोप है कि पिछले तीन महीनों से होटल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। इसी अवधि में देवेश शर्मा करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना दिए फरार हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से हरिपुर कलां क्षेत्र में रह रहा था।

शिकायतकर्ता का कहना है कि संपर्क करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest stories

उत्तरकाशी की बेटी आंचल रावत बनीं भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर किया प्रदेश का नाम रोशन

देहरादून/उत्तरकाशी: उत्तराखंड की बेटी आंचल रावत ने भारतीय वायुसेना...

राजस्व ग्राम और भूमि अधिकार की मांग पर सीएम धामी का भरोसा, ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

खटीमा/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...