TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड में पूर्व विधायक के होटल के मैनेजर पर एफआईआर, जांच शुरू

मुख्य समाचार: हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है।
किच्छा (एजेंसी)। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल के मैनेजर पर करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। साथ ही उस पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, टिहरी विस्थापित शिवालिक नगर, गली नंबर छह निवासी सोमिल चौधरी ने तहरीर दी है। शिकायत में बताया गया है कि उनके ससुर सुरेश राठौर के होटल ‘रानीपुर राजवाड़ा’ में देवेश शर्मा को मैनेजर के पद पर नियुक्त किया गया था। शुरुआती दौर
में उसने संतोषजनक कार्य कर विश्वास अर्जित किया, जिसके बाद उसे होटल के बैंक खाते, चेकबुक और डेबिट कार्ड की जिम्मेदारी सौंप दी गई। आरोप है कि पिछले तीन महीनों से होटल कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। इसी अवधि में देवेश शर्मा करीब तीन लाख रुपये और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना दिए फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से हरिपुर कलां क्षेत्र में रह रहा था। शिकायतकर्ता का कहना है कि संपर्क करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
  • शिकायतकर्ता का कहना है कि संपर्क करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी।
  • बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से हरिपुर कलां क्षेत्र में रह रहा था।