Friday, December 12, 2025
HomeNationalमहिला का पति पर गंभीर आरोप: जबरन संबंध, अश्लील वीडियो वायरल करने...

महिला का पति पर गंभीर आरोप: जबरन संबंध, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप और 50 लाख रुपये दहेज की मांग, पुलिस को सुनाई आपबीती

Date:

उधम सिंह नगर। काशीपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। आईटीआई थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3,300+ Indian Police Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2023 को रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी युवक से हुई थी। पति के कहने पर उसने मुंबई की नौकरी छोड़ दी और उसके ऑनलाइन काम में मदद करने लगी। महिला का आरोप है कि पति उसे घुमाने के बहाने होटल ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और अश्लील वीडियो तैयार करता था। विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

महिला ने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष ने मकान निर्माण के लिए 50 लाख रुपये दहेज की मांग की। मना करने पर उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार, पति ने उसके खाते से 1 लाख 80 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए और उसके नाम पर वाहन, हाउसिंग और गोल्ड लोन के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए।

आरोप है कि 9 जून को पति और सास-ससुर ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया, साथ ही गहने और बैंक पासबुक अपने पास रख लिए। पीड़िता ने बताया कि अब उसका पति लोन के पैसों से कनाडा भागने की कोशिश कर रहा है।

महिला ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है।

Latest stories

रुद्रपुर: छतरपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

रुद्रपुर। छतरपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का...