HomeNationalमंत्री सौरभ बहुगुणा ने पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों के लिए चीनी...

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों के लिए चीनी मिलों को दिए ये निर्देश

Date:

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आगामी पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियों को लेकर सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री ने चीनी मिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Sugarcane crushing season meeting

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सभी चीनी मिलों को पेराई सत्र में दिए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विस्तृत कार्य-योजना तैयार करनी होगी। उन्होंने निर्देशित किया कि साल 2024-25 की तुलना में इस पेराई सत्र में कम से कम 65 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान चीनी मिलों द्वारा अपने संसाधनों से किया जाए, ताकि राज्य सरकार पर गन्ना मूल्य भुगतान की निर्भरता कम हो।

बैठक में चीनी मिलों को 31 अक्टूबर तक मरम्मत और रख-रखाव कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। नादेही और बाजपुर चीनी मिल का शुभारम्भ नवम्बर के प्रथम सप्ताह में, जबकि किच्छा और डोईवाला चीनी मिल का शुभारम्भ द्वितीय से तृतीय सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया।

सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिलों की क्षमता के अनुसार गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और तकनीकी या अन्य समस्याओं से बचने के लिए मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जाए। साथ ही, उन्होंने चीनी मिलों में किसानों के रहने, शौचालय, पेयजल और पंचर जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा अनिवार्य रूप से करने को कहा। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गोष्ठियों का आयोजन करने और प्रदेश में संचालित कोल्हू के संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

Latest stories

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...