HomeNationalसूनी रह गई भाई की कलाई: भईयादूज पर हादसे में पति-पत्नी की...

सूनी रह गई भाई की कलाई: भईयादूज पर हादसे में पति-पत्नी की मौत, दोनों घायल बच्चे एक झटके में हो गए अनाथ

Date:

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में गुरुवार दोपहर को भैयादूज के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगरौटा के सकोट गांव निवासी कुलदीप (30) अपने परिवार के साथ ओमनी वैन में सवार थे और भैयादूज पर अपने ससुराल जा रहे थे। अचानक कांगड़ा बाईपास के टांडा चौक के पास वैन सीधे डंगे से टकरा गई, जिससे कुलदीप और उनकी पत्नी तमन्ना (26) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में उनके दो बच्चे—4 वर्षीय बेटी परेक्षा और 6 वर्षीय बेटा सक्षम—पिछली सीट पर सवार थे। उन्हें चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मृतकों को वैन से बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत की।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि यह हादसा लिंक रोड पर हुआ, जो फोरलेन से जुड़ता है। कुलदीप वैन को टैक्सी के रूप में चलाते थे और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। इस दुर्घटना में उनके बच्चे अनाथ हो गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest stories

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...