HomeNationalउत्तराखंड में हेली सेवा का विस्तार: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के...

उत्तराखंड में हेली सेवा का विस्तार: पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए 1 अक्टूबर से उड़ान शुरू

Date:

उत्तराखंड में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा का संचालन 1 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद हैरिटेज एविएशन ने इस सेवा के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा को मिली हरी झंडी, 30 सितंबर से होगी शुरू -  India Times Group

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगस्त में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हेली सेवा के विस्तार का आग्रह किया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और धारचूला के लिए हेली सेवा का जिम्मा हैरिटेज एविएशन को सौंप दिया।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि सीमावर्ती जिले में हेली सेवा शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी हवाई यात्रा का लाभ मिलेगा।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...