HomeNationalबाजपुर: कच्ची शराब के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, एसडीएम का...

बाजपुर: कच्ची शराब के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, एसडीएम का घेराव कर सौंपा मांग पत्र

Date:

बाजपुर। बरहैनी क्षेत्र में खुलेआम कच्ची शराब की बिक्री को लेकर नाराज ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा का घेराव कर मांग पत्र सौंपा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शराब तस्करों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कोतवाली गेट पर आंदोलन करेंगी।

एमपी में बड़ा फैसला, 1 अप्रेल से लागू होगी शराबबंदी, दुकानों पर हमेशा के  लिए लग जाएगा ताला | Patrika News | हिन्दी न्यूज

शनिवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम का घेराव कर अपनी मांगें रखीं। इस पर एसडीएम ने सीओ विभव सैनी को मोबाइल पर निर्देश दिए कि कच्ची शराब की बिक्री को तत्काल बंद कराया जाए।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि बाजपुर के भटपुरी, नकदपुरी और भूड़ी क्षेत्र में शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। लोग घर से सब्जी लेने जाते हैं और लौटते समय कच्ची शराब पीकर आते हैं, जिससे महिलाओं को भारी दिक्कत होती है। स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे शराब तस्करों के हौसले बढ़ गए हैं।

घेराव के दौरान महिलाओं में तुलसी देवी, गंगा देवी, कांति देवी, माया, पायल, रामवती, चंदो देवी, कमला देवी और नन्ही देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...