HomeNationalकिच्छा: ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की मौत – 24 नामजद...

किच्छा: ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की मौत – 24 नामजद व 10 अज्ञात पर केस दर्ज

Date:

किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में आलिम नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई। घटना के बाद पीड़िता मीना पत्नी जुनैद की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट, छेड़छाड़, बलवा और शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

घटना का सिलसिला

मीना के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:55 बजे अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। छत पर जाकर देखने पर उसने पाया कि भाई आलिम के घर के बाहर कुछ लोग ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। मीना ने हमलावरों का वीडियो बनाना शुरू किया, तभी आरोपी गुलनवाज ने उसे देख लिया और रायफल से फायर कर दिया, जो घर की दीवार में जाकर लगा। डर के मारे मीना घर के अंदर चली गई।

इसके बाद आरोपी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। इस दौरान तौसीफ ने रायफल उसकी कनपटी पर रख दी, वहीं फैजान, परवेज, पप्पू और गुलनवाज ने मारपीट कर चोट पहुंचाई और अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने धमकी दी कि “अभी तो तेरे भाई आलिम को मारा है, अब पूरे खानदान को खत्म कर देंगे।”

लूटपाट और दहशत फैलाना

हमलावरों ने घर में रखे 7 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। जाते-जाते उन्होंने दरवाजे के पास और हवा में करीब 14 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई।

नामजद आरोपी

तहरीर में गुजाहिद खां, पप्पू खां, हसीब खां, फैज खां, फैजान खां, परवेज खां, शामिर खां, आमिर खां, गुलनवाज, तौसीफ खां, नदीम खां, नईम खां, हस्सान, आफताब, शाहिद खां समेत कुल 24 लोगों के नाम दर्ज हैं, जबकि 10 अज्ञात लोग भी हमले में शामिल बताए गए हैं। सभी हमलावर ग्राम दरऊ के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Latest stories

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, CM धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

चंपावत: उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का विधिवत...

नेपाल जा रही जर्मन महिला के बैग से मिला भारतीय आधार कार्ड, सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र झूलाघाट स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय...

बदरीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! मंदिर समिति के कर्मचारी पर चोरी का आरोप; BKTC की आंतरिक समिति करेगी जांच

चमोली: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...

रुद्रपुर: स्कूल में बड़ा हादसा टला, क्लासरूम में छात्रों पर गिरा सीलिंग फैन; दो घायल

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एएनझा इंटर कॉलेज में...