TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा: ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की मौत – 24 नामजद व 10 अज्ञात पर केस दर्ज

मुख्य समाचार: किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।
इस हमले में आलिम नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में सोमवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में आलिम नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता भी की गई। घटना के बाद पीड़िता मीना पत्नी जुनैद की तहरीर पर पुलिस ने 24 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट, छेड़छाड़, बलवा और शस्त्र अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। घटना का सिलसिला मीना
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10:55 बजे अचानक गोलियों की आवाज गूंजी। छत पर जाकर देखने पर उसने पाया कि भाई आलिम के घर के बाहर कुछ लोग ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। मीना ने हमलावरों का वीडियो बनाना शुरू किया, तभी आरोपी गुलनवाज ने उसे देख लिया और रायफल से फायर कर दिया, जो घर की दीवार में जाकर लगा। डर के मारे मीना घर के अंदर चली गई। इसके बाद आरोपी जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। इस दौरान तौसीफ ने रायफल उसकी कनपटी पर रख दी, वहीं फैजान, परवेज,
पप्पू और गुलनवाज ने मारपीट कर चोट पहुंचाई और अश्लील हरकतें कीं। आरोपियों ने धमकी दी कि “अभी तो तेरे भाई आलिम को मारा है, अब पूरे खानदान को खत्म कर देंगे।” लूटपाट और दहशत फैलाना हमलावरों ने घर में रखे 7 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन भी लूट लिया। जाते-जाते उन्होंने दरवाजे के पास और हवा में करीब 14 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। नामजद आरोपी तहरीर में गुजाहिद खां, पप्पू खां, हसीब खां, फैज खां, फैजान खां, परवेज खां, शामिर खां, आमिर खां,
गुलनवाज, तौसीफ खां, नदीम खां, नईम खां, हस्सान, आफताब, शाहिद खां समेत कुल 24 लोगों के नाम दर्ज हैं, जबकि 10 अज्ञात लोग भी हमले में शामिल बताए गए हैं। सभी हमलावर ग्राम दरऊ के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
  • वहीं कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।