HomeNationalबीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा बोले – "वोटर लिस्ट धांधली का सबसे बड़ा...

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा बोले – “वोटर लिस्ट धांधली का सबसे बड़ा उदाहरण रीवा, एक घर से मिले 1100 वोट…

Date:

देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सुर्खियों में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जनार्दन मिश्रा का बयान

मऊगंज जिले में एक कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण रीवा है। उन्होंने दावा किया कि एक घर से 1100 वोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। मिश्रा ने कहा कि उस समय बीजेपी ने फर्जी वोटरों का खुलासा कर बड़ा आंदोलन छेड़ा, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिरी और बीजेपी सत्ता में आई।

सांसद ने आगे बताया कि वोट चोर को पकड़ने वाली टीम में वह खुद भी शामिल थे। इसी घटना का जिक्र करते हुए उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस का पलटवार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वायरल वीडियो को एक्स (Twitter) पर शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा,

“ये रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा हैं। कह रहे हैं – वोटर लिस्ट धांधली में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है! एक कमरे में 1000 वोट थे और 1100 वोट निकले थे! इसकी जांच उन्होंने खुद की थी!”

विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने

दरअसल, कांग्रेस, आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों का आरोप है कि बिहार में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मकसद उनके कोर वोटरों के नाम काटना है। विपक्ष ने कर्नाटक लोकसभा चुनाव और हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सही मतदाताओं की पहचान बेहद जरूरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चिंता की बात यह है कि कुछ दल और नेता बिहार में SIR को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...