TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा बोले – "वोटर लिस्ट धांधली का सबसे बड़ा उदाहरण रीवा, एक घर से मिले 1100 वोट...

मुख्य समाचार: देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सुर्खियों में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। देशभर में कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा का एक बयान सुर्खियों में है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनार्दन मिश्रा का बयान मऊगंज जिले में एक कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान जनार्दन मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट चोरी का सबसे बड़ा उदाहरण रीवा है। उन्होंने दावा किया कि एक घर से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
1100 वोट मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया था, जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। मिश्रा ने कहा कि उस समय बीजेपी ने फर्जी वोटरों का खुलासा कर बड़ा आंदोलन छेड़ा, जिसके बाद कांग्रेस की सरकार गिरी और बीजेपी सत्ता में आई। सांसद ने आगे बताया कि वोट चोर को पकड़ने वाली टीम में वह खुद भी शामिल थे। इसी घटना का जिक्र करते हुए उनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस का पलटवार मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस वायरल वीडियो को एक्स (Twitter) पर शेयर
करते हुए तंज कसा। उन्होंने लिखा, “ये रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा हैं। कह रहे हैं – वोटर लिस्ट धांधली में रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है! एक कमरे में 1000 वोट थे और 1100 वोट निकले थे! इसकी जांच उन्होंने खुद की थी!” ये रीवा से भाजपा सांसद हैं, जनार्दन मिश्रा! कह रहे हैं, "वोटर लिस्ट धांधली में #रीवा सबसे बड़ा उदाहरण है! एक कमरे में 1000 वोट थे, 1100 वोट निकले थे! इसकी जांच उन्होंने खुद की थी!"@ECISVEEP pic.twitter.com/OzKFB67XAb — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 18, 2025 विपक्ष और चुनाव आयोग आमने-सामने
दरअसल, कांग्रेस, आरजेडी समेत कई विपक्षी दलों का आरोप है कि बिहार में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मकसद उनके कोर वोटरों के नाम काटना है। विपक्ष ने कर्नाटक लोकसभा चुनाव और हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सही मतदाताओं की पहचान बेहद जरूरी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चिंता की बात यह है कि कुछ दल और नेता बिहार में SIR को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चिंता की बात यह है कि कुछ दल और नेता बिहार में SIR को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं।
  • वहीं, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सही मतदाताओं की पहचान बेहद जरूरी है।
  • विपक्ष ने कर्नाटक लोकसभा चुनाव और हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह की गड़बड़ी का आरोप लगाया है।