HomeNationalरुद्रपुर: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर 50 मीटर तक घसीटता...

रुद्रपुर: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर 50 मीटर तक घसीटता ले गया व्यक्ति का शव

Date:

रुद्रपुर। तीनपानी तिराहे पर बृहस्पतिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें हाईवे पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि ट्राला शव को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे शव के कई टुकड़े हो गए और सड़क पर खून व मांस के लोथड़े बिखर गए।

Rudrapur dumper and bike accident on highway

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किच्छा की ओर से आ रहा बेकाबू डंपर व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद रुका नहीं, बल्कि शव को घसीटता हुआ ले गया। लोगों ने डंपर का पीछा किया तो चालक भदईपुरा में अग्रसेन अस्पताल के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, शव के टुकड़ों को समेटकर मोर्चरी भेजा और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर पार्किंग में खड़ा करा दिया है।

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ भी की गई है। वाहन को सीज कर चालक की तलाश जारी है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...