HomeNationalBihar SIR: 'जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा, वहां से नाम हटे...' – ओवैसी...

Bihar SIR: ‘जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा, वहां से नाम हटे…’ – ओवैसी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Date:

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। संसद के मानसून सत्र में बुधवार (6 अगस्त) को इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सदन में SIR प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए मतदाताओं के वोट चुराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के मनमाने दस्तावेजी नियमों के चलते बिहार में मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। उनका दावा है कि अब तक 56 लाख लोगों के नाम काटे जा चुके हैं, जिनमें से अधिकतर मुस्लिम बहुल जिलों से हैं, जहां लोग रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं।

ओवैसी ने कहा कि यह प्रक्रिया उन गरीब और कमजोर नागरिकों के खिलाफ जा रही है, जिनके पास वोट देने के अधिकार के अलावा कोई और ताकत नहीं है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया।

इस मुद्दे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि हम SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में हो रही अनियमितताओं पर पूरी चर्चा चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार और चेयरमैन इस मामले पर बहस का समय दें, ताकि जो भी गलतियां या असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं, उन्हें उजागर किया जा सके।

खड़गे ने कहा कि इस चर्चा के जरिए हम मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और देशहित में ठोस सुझाव दे सकते हैं।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...