HomeNationalबाज़पुर: राखी बंधने से पहले टूट गया तीन बहनों का सहारा, इकलौता...

बाज़पुर: राखी बंधने से पहले टूट गया तीन बहनों का सहारा, इकलौता भाई यश ने तोड़ा दम – माता-पिता ग़म में बेसुध

Date:

बाजपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। लेवड़ा नदी में आई बाढ़ को देखने गए 11 वर्षीय किशोर यश सैनी की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। यश तीन बहनों का इकलौता भाई था और उसकी मौत ने पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे दिया।

यश की मां गीता सैनी ने उसे बाढ़ वाले इलाके में जाने से सख्त मना किया था, लेकिन वह जिद कर दोस्तों के साथ चला गया। कुछ ही देर में खबर आई कि यश नदी के तेज बहाव में डूब गया है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही माता-पिता बेसुध हो गए और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यश गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 का छात्र था। उसके पिता जसपाल सैनी शहर में आइसक्रीम बेचकर अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर एक बेहतर भविष्य देने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि सीमित आमदनी के बावजूद जसपाल अपने चारों बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। रक्षाबंधन से ठीक पहले भाई की मौत ने बहनों की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

Latest stories

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...