HomeNationalजानिए “Today News 9” के पॉडकास्ट में रुदरपुर के महापौर विकास शर्मा...

जानिए “Today News 9” के पॉडकास्ट में रुदरपुर के महापौर विकास शर्मा ने क्या कहा ?

Date:

रुद्रपुर के वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने Today News 9 के विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन, नगर में किए गए विकास कार्यों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने नगर निगम रुद्रपुर में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं में सुधार जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके साथ ही महापौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके कार्यकाल में भी किच्छा में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लागू की गईं, जिनका लाभ आज तक जनता को मिल रहा है।

पॉडकास्ट के अंत में विकास शर्मा ने अपने पारिवारिक जीवन और निजी अनुभवों को भी सहजता से साझा किया, जिससे दर्शकों को उनके मानवीय पक्ष की भी झलक मिली।

इस बातचीत ने न केवल उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को स्पष्ट किया, बल्कि उनके प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की झलक भी दी।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...