TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

जानिए “Today News 9” के पॉडकास्ट में रुदरपुर के महापौर विकास शर्मा ने क्या कहा ?

मुख्य समाचार: रुद्रपुर के वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने Today News 9 के विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन, नगर में किए गए विकास कार्यों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि कैसे उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर के वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने Today News 9 के विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन, नगर में किए गए विकास कार्यों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई अहम बातें साझा कीं। महापौर विकास शर्मा ने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बताया कि कैसे उन्होंने राजनीति में कदम रखा और जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने नगर निगम रुद्रपुर में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए प्रमुख विकास कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं में सुधार
जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही महापौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके कार्यकाल में भी किच्छा में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लागू की गईं, जिनका लाभ आज तक जनता को मिल रहा
है। पॉडकास्ट के अंत में विकास शर्मा ने अपने पारिवारिक जीवन और निजी अनुभवों को भी सहजता से साझा किया, जिससे दर्शकों को उनके मानवीय पक्ष की भी झलक मिली। इस बातचीत ने न केवल उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को स्पष्ट किया, बल्कि उनके प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की झलक भी दी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस बातचीत ने न केवल उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को स्पष्ट किया, बल्कि उनके प्रयासों और भविष्य की योजनाओं की झलक भी दी।
  • पॉडकास्ट के अंत में विकास शर्मा ने अपने पारिवारिक जीवन और निजी अनुभवों को भी सहजता से साझा किया, जिससे दर्शकों को उनके मानवीय पक्ष की भी झलक मिली।
  • इसके साथ ही महापौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि उनके कार्यकाल में भी किच्छा में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं लागू की गईं, जिनका लाभ आज तक जनता को मिल रहा है।