HomeNationalउत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, केदारनाथ जा रही बस खाई...

उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, केदारनाथ जा रही बस खाई में गिरी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Date:

टिहरी (उत्तराखंड)। टिहरी जिले के घनसाली-मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस टिपरी से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 32 लोग सवार थे।

तेज रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण बस से हट गया और वाहन अचानक पलट गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

बताया गया है कि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बाकी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एसपी टिहरी जे. आर. जोशी ने जानकारी दी कि घायलों की स्थिति स्थिर है और गंभीर चिंता की कोई बात नहीं है।

गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दौर जारी है और तीर्थयात्री यमुनोत्री व गंगोत्री दर्शन के बाद केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ते हैं। हादसे का शिकार हुई बस भी इसी यात्रा पर थी और टिहरी मार्ग से होकर केदारनाथ की ओर जा रही थी।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...