TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, केदारनाथ जा रही बस खाई में गिरी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मुख्य समाचार: टिहरी (उत्तराखंड)।
टिहरी जिले के घनसाली-मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया।
किच्छा (एजेंसी)। टिहरी (उत्तराखंड)। टिहरी जिले के घनसाली-मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गुजरात से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस टिपरी से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे डबा खाले नामक स्थान पर पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
32 लोग सवार थे। तेज रफ्तार के चलते चालक का नियंत्रण बस से हट गया और वाहन अचानक पलट गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बताया गया है कि
इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है। इसके अलावा 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। बाकी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एसपी टिहरी जे. आर. जोशी ने जानकारी दी कि घायलों की स्थिति स्थिर
है और गंभीर चिंता की कोई बात नहीं है। गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दौर जारी है और तीर्थयात्री यमुनोत्री व गंगोत्री दर्शन के बाद केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ते हैं। हादसे का शिकार हुई बस भी इसी यात्रा पर थी और टिहरी मार्ग से होकर केदारनाथ की ओर जा रही थी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हादसे का शिकार हुई बस भी इसी यात्रा पर थी और टिहरी मार्ग से होकर केदारनाथ की ओर जा रही थी।
  • गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दौर जारी है और तीर्थयात्री यमुनोत्री व गंगोत्री दर्शन के बाद केदारनाथ व बदरीनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ते हैं।
  • एसपी टिहरी जे. आर. जोशी ने जानकारी दी कि घायलों की स्थिति स्थिर है और गंभीर चिंता की कोई बात नहीं है।