HomeNationalउत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में भैरव मंदिर के पास मिला अज्ञात...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में भैरव मंदिर के पास मिला अज्ञात शव, श्रद्धालुओं में हड़कम

Date:

TN9 चंपावतः उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में आए श्रद्धालुओं को भैरव मंदिर के पास एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना थाना भैरव मंदिर पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

गौरतलब है कि पूर्णागिरी धाम में इन दिनों प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला चल रहा है। मेला 15 जून तक चलेगा। इन दिनों मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Latest stories

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा विवाद: धामी सरकार सख्त, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित, कर्मचारी निलंबित

देहरादून: बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं...

धामी सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, 60 साल पूरे होते ही स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था को पूरी...