TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में भैरव मंदिर के पास मिला अज्ञात शव, श्रद्धालुओं में हड़कम

मुख्य समाचार: TN9 चंपावतः उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।
एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 चंपावतः उत्तराखंड के प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम में शुक्रवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मेले में आए श्रद्धालुओं को भैरव मंदिर के पास एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना थाना भैरव मंदिर पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी हरीश चंद्र के नेतृत्व
में एक टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही अग्रिम कार्रवाई
में जुट गई है। गौरतलब है कि पूर्णागिरी धाम में इन दिनों प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला चल रहा है। मेला 15 जून तक चलेगा। इन दिनों मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इन दिनों मां के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
  • मेला 15 जून तक चलेगा।
  • गौरतलब है कि पूर्णागिरी धाम में इन दिनों प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेला चल रहा है।