HomeNationalरुद्रपुर: गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से नशे में जमकर मचाया उत्पात, हमले...

रुद्रपुर: गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से नशे में जमकर मचाया उत्पात, हमले में भाजपा नेता घायल

Date:

TN9 रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास भी किया। जिसमें लोगों और गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता हमले में घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है। यहां देर रात शराब के नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं, गार्ड लाइसेंसी बंदूक से लोगों में दहशत फैला रहा था। ऐसे में लोगों ने उससे बंदूक छीनने का प्रयास किया। वहीं, इस खींचातानी में अचानक गोली चल गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसी बीच नशे में चूर गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता और गार्ड को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक वार्ड संख्या 2 की नारायण कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार को सिर पर बंदूक की नाल से हमला किया गया है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता के घर के सामने नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। उसे रोकने के लिए मौके पर पहुंचे रामधारी गंगवार के साथ यह हादसा हुआ है।

जबकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने गार्ड को जमकर पीट दिया। गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा लोग गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...