TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर: गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक से नशे में जमकर मचाया उत्पात, हमले में भाजपा नेता घायल

मुख्य समाचार: TN9 रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।
यहां नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रुद्रपुरः उत्तराखंड के रुद्रपुर में से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान गार्ड ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास भी किया। जिसमें लोगों और गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता हमले में घायल हो
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गए। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप का है। यहां देर रात शराब के नशे में धुत एक गार्ड ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं, गार्ड लाइसेंसी बंदूक से लोगों में दहशत फैला रहा था। ऐसे में लोगों ने उससे बंदूक छीनने का प्रयास किया। वहीं, इस खींचातानी में अचानक गोली चल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
है। इसी बीच नशे में चूर गार्ड ने भाजपा कार्यकर्ता के सिर पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गार्ड की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता और गार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड संख्या 2 की नारायण कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता रामधारी गंगवार
को सिर पर बंदूक की नाल से हमला किया गया है। बताया गया कि भाजपा कार्यकर्ता के घर के सामने नशे में धुत सिक्योरिटी गार्ड हंगामा कर रहा था। उसे रोकने के लिए मौके पर पहुंचे रामधारी गंगवार के साथ यह हादसा हुआ है। जबकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने गार्ड को जमकर पीट दिया। गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा लोग गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसके अलावा लोग गार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
  • गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
  • जबकि इसके बाद स्थानीय लोगों ने गार्ड को जमकर पीट दिया।