HomeNationalहल्द्वानी: स्मार्ट मीटर का पहले महीने का बिल आया 46 लाख 60...

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर का पहले महीने का बिल आया 46 लाख 60 हजार रुपए

Date:

हल्द्वानी के अरावली वाटिका, वार्ड नंबर 43 छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें एक महीने का बिजली बिल 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का मिला। उनके घर करीब एक महीने पहले ही एक निजी कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया था।

जोशी ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें ऑनलाइन माध्यम से बिल मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ऊर्जा निगम के ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें हीरानगर कार्यालय भेजा गया। वहां अधिकारियों ने उन्हें जल्द बिल सुधारने का आश्वासन दिया।

इस मामले पर यूपीसीएल ग्रामीण डिवीजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ तकनीकी कमी थी, जिसकी वजह से बिल में गड़बड़ी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया स्मार्ट मीटर पूरी तरह से ठीक है और उपभोक्ता के बिल को सुधार दिया गया है। अब अगले महीने से उन्हें सही बिल मिलेगा।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...