TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर का पहले महीने का बिल आया 46 लाख 60 हजार रुपए

मुख्य समाचार: हल्द्वानी के अरावली वाटिका, वार्ड नंबर 43 छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें एक महीने का बिजली बिल 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का मिला।
उनके घर करीब एक महीने पहले ही एक निजी कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया था।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी के अरावली वाटिका, वार्ड नंबर 43 छड़ायल निवासी हंसा दत्त जोशी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें एक महीने का बिजली बिल 46 लाख 60 हजार 151 रुपये का मिला। उनके घर करीब
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एक महीने पहले ही एक निजी कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया था। जोशी ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें ऑनलाइन माध्यम से बिल मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ऊर्जा निगम के ट्रांसपोर्ट नगर
कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, जहां से उन्हें हीरानगर कार्यालय भेजा गया। वहां अधिकारियों ने उन्हें जल्द बिल सुधारने का आश्वासन दिया। इस मामले पर यूपीसीएल ग्रामीण डिवीजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता के
पुराने मीटर में कुछ तकनीकी कमी थी, जिसकी वजह से बिल में गड़बड़ी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया स्मार्ट मीटर पूरी तरह से ठीक है और उपभोक्ता के बिल को सुधार दिया गया है। अब अगले महीने से उन्हें सही बिल मिलेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब अगले महीने से उन्हें सही बिल मिलेगा।
  • उन्होंने स्पष्ट किया कि नया स्मार्ट मीटर पूरी तरह से ठीक है और उपभोक्ता के बिल को सुधार दिया गया है।
  • इस मामले पर यूपीसीएल ग्रामीण डिवीजन हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि उपभोक्ता के पुराने मीटर में कुछ तकनीकी कमी थी, जिसकी वजह से बिल में गड़बड़ी हुई।