HomeNationalपैसों का लालच और खुफिया टास्क: पाकिस्तानी ISI ने कैसे चुने 12...

पैसों का लालच और खुफिया टास्क: पाकिस्तानी ISI ने कैसे चुने 12 ऐसे जासूस जिन्हें पकड़ना था बेहद मुश्किल

Date:

जब भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों पर करारा वार कर रही थी, उसी वक्त देश के भीतर कुछ गद्दार दुश्मनों को खुफिया जानकारी भेज रहे थे। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने यूट्यूबर, सिक्योरिटी गार्ड, स्टूडेंट्स और ड्रग्स तस्करों तक को अपने जाल में फंसा लिया। पिछले 15 दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से ऐसे 12 जासूस गिरफ्तार किए गए हैं, जिनका सीधा कनेक्शन ISI से था। इन गिरफ्तारियों में सबसे ज्यादा चर्चा में है यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, जिसने अपने वीडियो और यात्राओं के जरिए पाकिस्तान के लिए सॉफ्ट नैरेटिव खड़ा किया।


पंजाब से सबसे ज्यादा 6 जासूस गिरफ्तार

भारत में ISI के जासूसी नेटवर्क की शुरुआत पंजाब से हुई। 4 मई को अमृतसर से फलकशेर मसीह और सूरज मसीह को गिरफ्तार किया गया। इन्होंने भारतीय सेना की छावनियों और बॉर्डर एरिया की तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान भेजी थी। ये दोनों हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के जरिए ISI के संपर्क में आए। इसके बाद 11 मई को मालेरकोटला से गजाला और यामीन मोहम्मद पकड़े गए। गजाला को ISI एजेंट दानिश ने शादी का झांसा देकर फंसाया था और वह एजेंटों तक पैसे पहुंचाने का काम करती थी। यामीन UPI से पैसे भेजता था। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने पैसों के बदले देश की जानकारी लीक की।

13 मई को गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को पकड़ा गया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों और सीमावर्ती राज्यों की जानकारी ISI तक पहुंचाई। इनके पास से हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों पहले ड्रग तस्करी में भी शामिल थे, जिससे उनका संपर्क ISI एजेंटों से हुआ।


हरियाणा से 5 एजेंटों की गिरफ्तारी, एक स्टूडेंट भी शामिल

हरियाणा में भी ISI ने अपना नेटवर्क फैला रखा था। 15 मई को पानीपत से 24 वर्षीय नौमान इलाही को पकड़ा गया, जो ISI एजेंट के संपर्क में था। 16 मई को कैथल से पोस्ट ग्रेजुएट देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो नवंबर 2023 में पाकिस्तान गया था। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि देवेंद्र ISI के चार एजेंटों के संपर्क में था, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। इस केस में हनीट्रैप की संभावना जताई गई है।


सबसे ज्यादा चर्चा में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा

16 मई को हिसार से गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ‘Travel with JO’ नाम से चैनल चलाती है, जिसके 3.7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उसके वीडियो जैसे “Indian Girl in Pakistan” और “Exploring Lahore” खास तौर पर चर्चा में हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्योति ISI एजेंट दानिश के संपर्क में थी और पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर नरैटिव बनाने का काम कर रही थी। उसने कश्मीर हमले से पहले घाटी की यात्रा भी की थी और पाकिस्तान-चीन की यात्राएं भी कर चुकी है।


यूपी से भी सामने आया ISI कनेक्शन

रामपुर (उत्तर प्रदेश) से शहजाद नामक युवक को स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया। वह ISI को संवेदनशील जानकारी देने के साथ-साथ कॉस्मेटिक्स और मसालों की तस्करी में भी शामिल था। इसके अलावा हरियाणा के नूंह से अरमान और नीम-हकीम मोहम्मद तारीफ को भी पकड़ा गया है। तारीफ पर पाकिस्तानी अधिकारी को सिम कार्ड देने का आरोप है और उसने पाकिस्तान जाने की बात भी कबूल की है।


अभी कई एजेंट जांच के घेरे में

जांच एजेंसियों के अनुसार, कई और लोग ISI के इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तारियों के आधार पर यह साफ है कि ISI भारत में जासूसी के लिए हनीट्रैप, पैसों का लालच और सोशल मीडिया जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...