विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की छावनियों और बॉर्डर एरिया की तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान भेजी थी। ये दोनों हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के जरिए ISI के संपर्क में आए। इसके बाद 11 मई को मालेरकोटला से गजाला और यामीन मोहम्मद पकड़े गए। गजाला को ISI एजेंट दानिश ने शादी का झांसा देकर फंसाया था और वह एजेंटों तक पैसे पहुंचाने का काम करती थी। यामीन UPI से पैसे भेजता था। दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने पैसों के बदले देश की जानकारी लीक की। 13 मई को गुरदासपुर से सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को पकड़ा गया, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की गतिविधियों और सीमावर्ती राज्यों की जानकारी ISI तक पहुंचाई। इनके पास से हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद हुए। जांच में सामने आया कि दोनों पहले ड्रग तस्करी में भी शामिल थे, जिससे उनका संपर्क ISI एजेंटों से हुआ। हरियाणा से 5 एजेंटों की गिरफ्तारी, एक स्टूडेंट भी शामिल
हरियाणा में भी ISI ने अपना नेटवर्क फैला रखा था। 15 मई को पानीपत से 24 वर्षीय नौमान इलाही को पकड़ा गया, जो ISI एजेंट के संपर्क में था। 16 मई को कैथल से पोस्ट ग्रेजुएट देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जो नवंबर 2023 में पाकिस्तान गया था। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि देवेंद्र ISI के चार एजेंटों के संपर्क में था, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। इस केस में हनीट्रैप की संभावना जताई गई है। सबसे ज्यादा चर्चा में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा 16 मई को हिसार से गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा 'Travel with JO' नाम से चैनल चलाती है, जिसके 3.7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उसके वीडियो जैसे "Indian Girl in Pakistan" और "Exploring Lahore" खास तौर पर चर्चा में हैं। पुलिस के मुताबिक, ज्योति ISI एजेंट दानिश के संपर्क में थी और पाकिस्तान के पक्ष में सोशल मीडिया पर नरैटिव बनाने