HomeUdhamSinghNagarउधम सिंह नगर: यूरोप भेजने का झांसा देकर युवकों को भेजा दुबई!...

उधम सिंह नगर: यूरोप भेजने का झांसा देकर युवकों को भेजा दुबई! कोतवाली में हंगामा

Date:

बाजपुर: उत्तराखंड के बाजपुर में विदेश भेजने के नाम पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूरोप में रोजगार दिलाने का सपना दिखाकर लाखों रुपये लेने और बाद में युवकों को दुबई भेजने के आरोपों को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कार्रवाई में देरी से नाराज लोगों ने बुधवार को बाजपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

पीड़िता प्रेमो कौर, निवासी ग्राम इटव्वा, ने बताया कि काशीपुर के एक एजेंट ने उनके परिवार के तीन युवकों को यूरोप भेजने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में एजेंट ने तय रकम भी ले ली, लेकिन वादा पूरा करने के बजाय युवकों को यूरोप की जगह दुबई भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि एजेंट ने युवकों के मूल दस्तावेज भी अपने कब्जे में रख लिए हैं।

दस्तावेज लौटाने की मांग पर दी धमकी

पीड़िता के अनुसार जब एजेंट से दस्तावेज वापस मांगे गए और पूरे मामले का विरोध किया गया, तो उसने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।

कार्रवाई न होने से भड़के परिजन

प्रेमो कौर ने बताया कि उन्होंने 5 जुलाई को बाजपुर कोतवाली में मामले की लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर बुधवार को वह अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचीं और वहां मौजूद एसआई देवेंद्र मनराल से जवाब मांगा। इस दौरान कुछ देर तक कोतवाली परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

पुलिस ने जांच का दिया भरोसा

मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाल नरेश चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बलवीर सिंह कालू, महेंद्र सिंह, जसपाल सिंह बिल्लू समेत कई स्थानीय लोग भी पीड़ित परिवार के समर्थन में मौजूद रहे। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Latest stories

बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावा विवाद: धामी सरकार सख्त, उच्च स्तरीय जांच समिति गठित, कर्मचारी निलंबित

देहरादून: बद्रीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं...

धामी सरकार की बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात, 60 साल पूरे होते ही स्वतः मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन व्यवस्था को पूरी...