HomeUdhamSinghNagarरुद्रपुर में इंडसटेक इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन-2026 का आगाज, 8 राज्यों की 150 से...

रुद्रपुर में इंडसटेक इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन-2026 का आगाज, 8 राज्यों की 150 से ज्यादा कंपनियां एक छत के नीचे

Date:

रुद्रपुर: उत्तराखंड के औद्योगिक शहर रुद्रपुर में इंडसटेक रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन-2026 के 35वें संस्करण का भव्य शुभारंभ बुधवार को रामपुर रोड हाईवे स्थित एक होटल में हुआ। तीन दिवसीय इस औद्योगिक प्रदर्शनी में देश के आठ राज्यों की 150 से अधिक अग्रणी कंपनियां अपने अत्याधुनिक उत्पादों और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। यह आयोजन उद्योग जगत के लिए नई तकनीक, व्यापारिक साझेदारी और निवेश के अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है।

प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान करीब 1,200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों और 5,000 से ज्यादा व्यापारिक एवं औद्योगिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है।

आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स बने आकर्षण का केंद्र

इंडसटेक एग्जीबिशन में उद्योगों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। यहां मशीन टूल्स, सीएनसी मशीनें, वेल्डिंग एवं कटिंग उपकरण, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन सिस्टम, न्यूमेटिक और हाइड्रोलिक तकनीक, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, इलेक्ट्रिकल एवं सोलर प्रोडक्ट्स, इंडस्ट्रियल लाइटिंग, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, जनरेटर, कंप्रेसर और पावर टूल्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण कंप्यूटर नियंत्रित अत्याधुनिक रोबोटिक मशीनें रहीं, जो उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और कार्यकुशलता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

विधायक शिव अरोरा ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की औद्योगिक प्रदर्शनियां स्थानीय उद्योगों को वैश्विक तकनीकी विकास से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन उद्योगों के लिए नए व्यापारिक अवसर पैदा करने के साथ निवेश और तकनीकी सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि यह मंच उद्योगपतियों, निर्माताओं, परचेज विभागों, इंजीनियरों, उद्यमियों और तकनीकी विशेषज्ञों को विभिन्न कंपनियों के उत्पादों और तकनीकों की तुलना करने तथा नई व्यावसायिक संभावनाओं की तलाश करने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।

इंडसटेक रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन-2026 से उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्र को नई तकनीकों, नवाचार और व्यापारिक सहयोग का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest stories

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...