विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान करीब 1,200 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों और 5,000 से ज्यादा व्यापारिक एवं औद्योगिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। आधुनिक तकनीक और रोबोटिक्स बने आकर्षण का केंद्र इंडसटेक एग्जीबिशन में उद्योगों से जुड़ी नवीनतम तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। यहां मशीन टूल्स, सीएनसी मशीनें, वेल्डिंग एवं कटिंग उपकरण, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन सिस्टम, न्यूमेटिक
और हाइड्रोलिक तकनीक, प्रदूषण नियंत्रण उपकरण, इलेक्ट्रिकल एवं सोलर प्रोडक्ट्स, इंडस्ट्रियल लाइटिंग, मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, जनरेटर, कंप्रेसर और पावर टूल्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का सबसे बड़ा आकर्षण कंप्यूटर नियंत्रित अत्याधुनिक रोबोटिक मशीनें रहीं, जो उद्योगों की उत्पादकता बढ़ाने, लागत कम करने और कार्यकुशलता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। विधायक शिव अरोरा ने किया उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह की औद्योगिक प्रदर्शनियां