HomeUdhamSinghNagarउत्तराखंड,दिनेशपुर: स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज...

उत्तराखंड,दिनेशपुर: स्विमिंग पूल में नहाने गए युवक की संदिग्ध मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Date:

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद और रहस्यमय घटना सामने आई है। यहां स्विमिंग पूल में नहाने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कपिल शर्मा पुत्र देवी शरण शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में दिनेशपुर के धर्मपुर क्षेत्र में रहकर एक फाइबर कंपनी में नौकरी कर रहे थे। कपिल अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दोस्तों के साथ गए थे स्विमिंग पूल

मृतक के चचेरे भाई सुधीर के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कपिल को मृत अवस्था में देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है कि मौत डूबने, अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी अन्य कारण से हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

CCTV फुटेज और दोस्तों से पूछताछ

पुलिस ने घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए स्विमिंग पूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा घटना के समय कपिल के साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Latest stories

धामी कैबिनेट की बड़ी बैठक जारी, कई बड़े प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार...

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...