विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में दिनेशपुर के धर्मपुर क्षेत्र में रहकर एक फाइबर कंपनी में नौकरी कर रहे थे। कपिल अपने परिवार में तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोस्तों के साथ गए थे स्विमिंग पूल मृतक के चचेरे भाई सुधीर के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कपिल अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां कपिल को मृत अवस्था
में देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही दिनेशपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। यह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है कि मौत डूबने, अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या या किसी