HomeUttarakhandमंत्री सौरभ बहुगुणा ने की चीनी मिलों की तैयारियों की समीक्षा, बोले-...

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की चीनी मिलों की तैयारियों की समीक्षा, बोले- किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश…

Date:

देहरादून। उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेश की सार्वजनिक एवं सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की आगामी पेराई सत्र की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

May be an image of one or more people and people studying

बैठक के दौरान मंत्री ने गन्ना किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए चीनी मिलों के सुचारु संचालन, समयबद्ध व्यवस्थाओं और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को समय पर भुगतान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

May be an image of one or more people, people studying, table and text

समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करें, ताकि पेराई सत्र बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। इसके साथ ही गन्ना आपूर्ति, परिवहन व्यवस्था और मिलों की तकनीकी तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों के संरक्षण और चीनी उद्योग के सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest stories