HomeUttarakhandदेहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12...

देहरादून एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 12 साल से फरार चल रहा था आरोपी…

Date:

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान में लूट और अपहरण के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 12 वर्षों से फरार चल रहा था और देहरादून में पहचान छिपाकर सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्य कर रहा था।

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान सूचना मिली कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी देवेश मोर्या देहरादून में रह रहा है।

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेश मोर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एलआईसी एजेंट बनकर एक व्यक्ति को फोन किया था। मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी कार व नकदी लूटकर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एसटीएफ की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...