Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalउत्तराखंड: रुद्रपुर में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोश, रोडवेज...

उत्तराखंड: रुद्रपुर में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोश, रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Date:

रुद्रपुर: उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज कर्मियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में दूसरे दिन भी एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 14 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी कार्यशाला परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने बांह में काला फीता बांधकर परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी तक प्रतिदिन एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया जाएगा और 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण रोडवेज की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। समय पर वेतन न मिलना इसका स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने रोडवेज को उपेक्षित छोड़ दिया है। न तो डिपो के पास पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं और न ही बसों की मरम्मत के लिए जरूरी कलपुर्जे मुहैया कराए जा रहे हैं।

इस मौके पर शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुर्तजा अली, आसिफ हुसैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş