TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: रुद्रपुर में दो माह से वेतन न मिलने से आक्रोश, रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

मुख्य समाचार: रुद्रपुर: उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज कर्मियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में दूसरे दिन भी एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 14 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर: उत्तराखंड परिवहन निगम के रोडवेज कर्मियों ने दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में दूसरे दिन भी एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 14 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिनेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी कार्यशाला परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने बांह में काला फीता बांधकर परिवहन निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कभी भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं
किया गया। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी तक प्रतिदिन एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में धरना दिया जाएगा और 14 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण रोडवेज की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। समय
पर वेतन न मिलना इसका स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने रोडवेज को उपेक्षित छोड़ दिया है। न तो डिपो के पास पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं और न ही बसों की मरम्मत के लिए जरूरी कलपुर्जे मुहैया कराए जा रहे हैं। इस मौके पर शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुर्तजा अली, आसिफ हुसैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मौके पर शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुर्तजा अली, आसिफ हुसैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
  • न तो डिपो के पास पर्याप्त बसें उपलब्ध हैं और न ही बसों की मरम्मत के लिए जरूरी कलपुर्जे मुहैया कराए जा रहे हैं।
  • उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने रोडवेज को उपेक्षित छोड़ दिया है।