HomeNationalउत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र के साथ रैगिंग, सीनियर्स पर मारपीट...

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र के साथ रैगिंग, सीनियर्स पर मारपीट का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

Date:

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 2025 बैच के एक छात्र को उसके सीनियर छात्रों के कहने पर उसी बैच के एक छात्र ने पिटाई की। कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी-रैगिंग कमेटी को सौंप दिया है।

पटेल नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी लैब की हेड गजाला रिजवी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिटाई करने वाला छात्र पीड़ित के ही बैच का है और उसने यह कार्रवाई 2023 और 2024 बैच के दो सीनियर छात्रों के दबाव में की। कॉलेज प्रशासन ने दोनों सीनियर छात्रों के अभिभावकों को तलब किया, लेकिन उन्होंने उपस्थित होने से इंकार कर दिया।

मामला तब उजागर हुआ जब हॉस्टल में एमबीबीएस का कोर्स कर रहे छात्र ने अपने साथ हुए अनुचित व्यवहार और मारपीट के संबंध में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने तुरंत एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच के लिए नियुक्त किया।

कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अनुशासन समिति ने छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। डॉ. गीता जैन ने बताया कि कॉलेज इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा है और किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...