TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र के साथ रैगिंग, सीनियर्स पर मारपीट का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित

मुख्य समाचार: देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि 2025 बैच के एक छात्र को उसके सीनियर छात्रों के कहने पर उसी बैच के एक छात्र ने पिटाई की।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 2025 बैच के एक छात्र को उसके सीनियर छात्रों के कहने पर उसी बैच के एक छात्र ने पिटाई की। कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी-रैगिंग कमेटी को सौंप दिया है। पटेल नगर स्थित मेडिकल
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कॉलेज में पैथोलॉजी लैब की हेड गजाला रिजवी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पिटाई करने वाला छात्र पीड़ित के ही बैच का है और उसने यह कार्रवाई 2023 और 2024 बैच के दो सीनियर छात्रों के दबाव में की।
कॉलेज प्रशासन ने दोनों सीनियर छात्रों के अभिभावकों को तलब किया, लेकिन उन्होंने उपस्थित होने से इंकार कर दिया। मामला तब उजागर हुआ जब हॉस्टल में एमबीबीएस का कोर्स कर रहे छात्र ने अपने साथ हुए अनुचित व्यवहार और मारपीट के संबंध में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद हॉस्टल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने
तुरंत एंटी-रैगिंग कमेटी को जांच के लिए नियुक्त किया। कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अनुशासन समिति ने छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। डॉ. गीता जैन ने बताया कि कॉलेज इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा है और किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • डॉ. गीता जैन ने बताया कि कॉलेज इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहा है और किसी भी प्रकार की रैगिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • अनुशासन समिति ने छात्रों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
  • कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि कमेटी की रिपोर्ट के आने के बाद दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।