HomeNationalUdham Singh Nagar News: अमेरिका में लगी आग की चपेट में आने...

Udham Singh Nagar News: अमेरिका में लगी आग की चपेट में आने से भारतीय व्यापारी के बेटे की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Date:

नानकमत्ता। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में भीषण आग की चपेट में आने से नगर के गुरुद्वारा मार्ग निवासी व्यापारी के पुत्र की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर तीन निवासी शंकर शर्मा का पुत्र अनिल शर्मा (36) दो वर्ष पूर्व अमेरिका गया था और कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी में एक स्टोर पर काम करता था। सोमवार सुबह स्टोर में अचानक लगी आग की चपेट में आने से अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

परिचितों से हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कुछ वर्ष पूर्व अनिल के छोटे भाई की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी, जबकि छह माह पहले बीमारी के चलते उसकी मां का भी निधन हो गया था।

अनिल की मौत से पिता शंकर शर्मा, पत्नी गुरमीत शर्मा उर्फ अन्नु, बेटी अवनी और बेटे अनवीर का रो-रोकर बुरा हाल है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, सभासद गौरव वर्मा, नकुल भट्ट, विशाल गोयल, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल और गुरनाम सिंह समेत अनेक लोगों ने शोकग्रस्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

Latest stories

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...