HomeNationalहल्द्वानी: होटल में कमरा देने पर युवकों ने मैनेजर पर किया हमला—तीन...

हल्द्वानी: होटल में कमरा देने पर युवकों ने मैनेजर पर किया हमला—तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार रात एक होटल में हंगामा उस समय मचा जब थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने कमरे की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। होटल प्रबंधन ने संदिग्ध व्यवहार देखते हुए युवकों को कमरा देने से इंकार किया, जिसके बाद उन्होंने होटल मैनेजर पर हमला कर दिया।

RUCKUS IN HALDWANI HOTEL

युवकों ने मैनेजर रमेश जोशी को लोहे के कड़े और बेल्ट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट का पूरा दृश्य होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों—गौरव रावत, करण नौला और दीपांशु मेहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, गौलापार स्थित होटल का संचालन आकाश गोयल द्वारा लीज पर किया जा रहा है, जबकि मैनेजर रमेश जोशी होटल का दैनिक संचालन संभालते हैं। देर रात थार से पहुंचे युवकों ने कमरा मांगा, लेकिन संदिग्ध हाव-भाव देख मैनेजर ने इनकार किया। इसके बाद युवक भड़क गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी।

होटल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। गंभीर रूप से घायल रमेश जोशी को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काठगोदाम थानाध्यक्ष विमला मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और शांति भंग करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...