HomeNationalउत्तराखंड: CM धामी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में खेल अवसंरचना...

उत्तराखंड: CM धामी ने खेल विभाग की समीक्षा बैठक में खेल अवसंरचना सुदृढ़ करने और नए खेल संस्थानों की प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

Date:

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आयोजित खेल विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और नए खेल संस्थानों की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में बनने वाले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया।

May be an image of 1 person, studying and dais

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार की गई खेल सुविधाओं का नियमित रख-रखाव किया जाए और उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए भी निर्देशित किया।

May be an image of 5 people, people studying and text

धामी ने निजी क्षेत्र और कॉरपोरेट जगत की भागीदारी से खेल अवसंरचना के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या भी उपस्थित रही।

इस बैठक के माध्यम से उत्तराखंड सरकार ने खेलों के विकास और प्रदेश के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों को और मजबूत करने का संकेत दिया।

Latest stories

उत्तराखंड में समय से पहले चुनाव की चर्चाओं पर CM धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी...

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन! भ्रष्टाचार के आरोपों में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड

उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की...

उत्तराखंड को 7,000 करोड़ की बड़ी सौगात, इन मेगा परियोजनाओं से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे...

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस और बुलेट की भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक...