HomeNationalउत्तराखंड: यहाँ रावण दहन से पहले ही पुतले गिरे, मची अफरा-तफरी

उत्तराखंड: यहाँ रावण दहन से पहले ही पुतले गिरे, मची अफरा-तफरी

Date:

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दशहरे का जश्न उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया जब गांधी पार्क मैदान में लगे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतले अचानक धराशायी हो गए। तेज हवा और बारिश ने पूरे आयोजन की तैयारियों को पलभर में ध्वस्त कर दिया।
खुशकिस्मती से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

कुछ सेकंड में गिरे 65 फीट ऊंचे पुतले

रामपुर से आई विशेषज्ञ टीम ने महीनों की मेहनत से 65 फीट ऊंचे रावण और 60-60 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले तैयार किए थे। लेकिन दोपहर बाद मौसम पलटा और तेज हवाओं ने पुतलों को जड़ से हिला दिया। कुछ ही पलों में विशाल पुतले गिर पड़े—कहीं सिर अलग हुआ, कहीं हाथ टूटा तो कहीं पूरा ढांचा मैदान में बिखर गया।

हजारों की भीड़, पर बड़ा हादसा टला

गांधी पार्क मैदान में दशहरा देखने के लिए हजारों की भीड़ मौजूद थी। पुतलों के गिरते ही लोग सकते में आ गए, लेकिन राहत की बात रही कि हादसे के वक्त कोई नजदीक नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

आयोजन समिति ने दिया भरोसा

आयोजन समिति के सदस्य हरीश अरोड़ा ने बताया कि अचानक मौसम बदलने से पुतले गिर गए। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं और शाम को रावण दहन जरूर होगा।

तीन महीने की मेहनत, डेढ़ लाख का खर्च

पुतलों को बनाने में तीन महीने का समय और करीब 1.5 लाख रुपये खर्च हुए थे। आयोजन समिति की आपात बैठक चल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि टूटी-फूटी संरचना की मरम्मत कर या छोटे पुतले लगाकर शाम तक रावण दहन संपन्न किया जाएगा।

गांधी पार्क में मौजूद लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि साल का यह प्रतीकात्मक उत्सव किसी तरह पूरा हो सके।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...