HomeNationalउत्तराखंड: अच्छी खबर...उपनल के जरिए हरियाणा, दिल्ली समेत चार राज्यों में पूर्व...

उत्तराखंड: अच्छी खबर…उपनल के जरिए हरियाणा, दिल्ली समेत चार राज्यों में पूर्व सैनिकों को नौकरी का मौका

Date:

पूर्व सैनिक अब हरियाणा और दिल्ली सहित चार अतिरिक्त राज्यों में उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के माध्यम से नौकरी पा सकेंगे। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इसके लिए मणिपुर, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और दिल्ली सरकारों के साथ अनुबंध हुआ है।

उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेनि) ने जानकारी दी कि इन नए अनुबंधों से पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार अवसरों का दायरा और विस्तृत होगा, जिससे उनकी आजीविका को मजबूती मिलेगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने यह भी कहा कि विदेशों में भी पूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का रास्ता जल्द खुल सकता है। विदेश मंत्रालय से मंजूरी की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत 50% अवसर पूर्व सैनिकों और 50% गैर सैनिक पृष्ठभूमि वालों को दिए जाएंगे। वर्तमान में उपनल का 15 राज्यों के साथ अनुबंध है, जिसके तहत 18% जीएसटी की आय भी सुनिश्चित होती है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...