HomeNationalUdham Singh Nagar: काशीपुर निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की...

Udham Singh Nagar: काशीपुर निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Date:

काशीपुर। काशीपुर में एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद अधिक रक्तस्राव से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जबकि अस्पताल का स्टाफ मौके से गायब हो गया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार, यूपी के रामपुर जिले के ग्राम बढ़ेपुर मजरापुरी निवासी सरनजीत की पत्नी रेनू (32) गर्भवती थी। बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन रेनू को सुबह एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय लेकर गए, लेकिन वहां मौजूद महिला डॉक्टर ने उन्हें किसी अन्य अस्पताल जाने की सलाह दी।

इस दौरान अस्पताल परिसर में एक आशा कार्यकर्ता मिली, जिसने परिजनों को बताया कि वे रेनू को अलीगंज रोड स्थित वरदान निजी अस्पताल में भर्ती करवा सकती है। इसके बाद परिजन दोपहर लगभग तीन बजे रेनू को वरदान अस्पताल में भर्ती करवा दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ गायब हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के अभिलेखों की जांच के बाद इसे सील कर दिया है।

Latest stories

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...